फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 13 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के लिए एक बार फिर रिश्तों का खून हुआ। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में शुक्रवार को शाम 6.00 बजे सगे भाइयों ने महिला को लात-घूसों और लकड़ी की फंटी से पीटा। वे तब तक पीटते रहे जब तक महिला की जान नहीं निकल गई।
विज्ञापन



हमलावरों के जाने के बाद परिजनों ने महिला को उठाया और मुरादाबाद के डेंटल कालेज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। असमोली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी हनीफ ने जुलेखा (45) का निकाह करीब 20 वर्ष पहले अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के मूढ़ा गांव निवासी इरशाद के साथ किया था।


इरशाद की हत्या के बाद जुलेखा ने ससुराल की जमीन बेच दी थी और अपने मायके आ गई थी। उसने ससुराल की जमीन बेचकर मायके में जमीन ले ली थी। बच्चे छोटे होने की वजह से वह खुद अपनी जमीन पर खेती नहीं कर रही थी। जमीन पर खेतीबाड़ी का काम सगे भाई बटाई पर करते थे।
विज्ञापन



बच्चे बड़े होने पर उसने जब जमीन को बटाई पर नहीं देने का इरादा बनाया तो विवाद हुआ। विवाद कई दिन चल रहा था। शुक्रवार को शाम दो सगे भाई हमलावर हो गए। घर पर जुलेखा और उनकी एक बेटी और बेटा थे। तभी वे घुस आए और मारपीट करने लगे।  बेटी शबाना उन्हें देखकर घबरा गई।


उसने अपने भाई आफाक को कमरे में बंद कर दिया और खुद मारपीट का विरोध किया लेकिन हमलावर नहीं माने। जुलेखा अचेत होकर गिर गई। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। इसके बाद परिजन उसे लेकर मुरादाबाद गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।


असमोली के थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज  कर ली गई है। जुलेखा के सगे भाई चुन्नू व उनकी पत्नी सलमा, उनके बेटे अनस और चुन्नू के सगे भाई अनवर को नामजद किया गया है। घटना के बाद से घर पर कोई नहीं है। हमलावर फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें