फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत, जाम

Fri, 13 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। सड़क हादसा नरौली में गुरुवार को सुबह 11 बजे एस्सार पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन



हंगामे के साथ नारेबाजी करने लगे। नरौली मुहल्ला मुल्लाना निवासी भूरा खां (55) पुत्र छुट्टन खां साइकिल से खेत से वापस अपने घर आ रहा था। नरौली में एस्सार पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करते समय बाइक से टकरा गया। बाइक और साइकिल में टक्कर के बाद भूरा खां गंभीर घायल हो गया।


टक्कर के बाद गंभीर घायल को परिजन निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी लेकर आए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद भूरा को मृत घोषित कर दिया। संभल के नूरियो सराय निवासी बाइक चालक सुलेमान पुत्र नजर अहमद और बाइक पर पीछे बैठे नौशाद पुत्र दिलशाद भी घायल हो गए।
विज्ञापन



भीड़ ने बाइक चालक और सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी सहमति के बाद कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। शव को परिजन अपने साथ ले गए। बाइक चालक और पीछे बैठे युवक का उपचार कराकर उन्हें भी घर भेज दिया।


घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने संभल चंदौसी मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामा होने लगा। मौके पर चंदौसी कोतवाली पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें