फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव कब्रिस्तान में मिला, हत्या की आशंका

Thu, 18 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंदबुद्धि युवक का शव बुधवार को सुबह कोतवाली क्षेत्र के शहजादीसराय मोहल्ले के कब्रिस्तान में मिला। घटना से गुस्साए लोगों ने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।




बेगम सराय निवासी अनवर हुसैन ने अपना मकान ट्रांसपोर्टनगर में बना लिया है। उनका 27 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्र आकिल दो दिन पहले घर से कहीं चला गया था। उसका शव शहजादी सराय के कब्रिस्तान में बुधवार को पड़ा मिला। उसके गले पर निशान थे और पीले रंग की शर्ट का फंदा भी गले में पड़ा था। लोगों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और सीओ अफसर अब्बास जैदी मौके पर पहुंचे। आकिल के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी ओर गुस्साए लोगों ने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर बिजलीघर के सामने करीब 20 मिनट तक जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जाम खुलवाने की कोशिश पर लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पीएसी को बुला लिया गया। एएसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। आकिल ने दादा अब्दुल सत्तार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी यह साफ नहीं है कि हत्या क्यों की गई और हत्यारे कौन हैं? पुलिस ने इसके लिए छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें