फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में डांसरों के लिए बवाल, दुल्हन की दादी की हत्या

Wed, 13 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली गांव में दलित परिवार में आई बारात चढ़त के दौरान डांस को लेकर बवाल हो गया। डांस जारी रखने की जिद पर अड़े यादव और गुप्ता बिरादरी के लोगों ने बारातियों-घरातियों को जमकर पीटा। इस बीच दोनों तरफ से पथराव हुआ, लाठी-डंडे चले। इसमें डंडा  लगने से दुल्हन की दादी की मौत हो गई। जबकि करीब बारह लोग घायल हो गए। अचानक हमले से डरकर दूल्हा व उसके पिता को छोड़कर बाराती व रिश्तेदार जान बचाकर भाग निकले। शादी टल गई है।
विज्ञापन


कन्या पक्ष का आरोप है कि उत्पातियों ने कुछ नगदी व दो लाख के जेवर वाला बख्शा भी लूट लिया। सूचना पर सीओ, एसडीएम समेत तीन थानों की फोर्स बुला ली गई। दुल्हन के पिता ने गांव के ही एक क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत  छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या, लूटपाट, मारपीट करने आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी तैनात कर दी गई है।

धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली गांव निवासी पातीराम जाटव की बेटी शशि की शादी आदमपुर थाने के काई मुस्कीम गांव के रोशन सिंह पुत्र फूल सिंह से होनी थी। मंगलवार को दोपहर एक बजे बारात भकरौली पहुंची। बारात को पहले से ही देर हो चुकी थी, इसलिए बारात जब कन्या के देहरी पर पहुंची तो कन्या पक्ष के लोगों ने कहा कि डांस को बंद करके भोजन कर लें। 
विज्ञापन


इधर, गांव के ही यादव बिरादरी के कुछ लोग बारात में आ गए और डांसर के नृत्य को जारी रखने के लिए कहने लगे, मगर डांस बंद करा दिया गया। इस पर ये लोग भड़क गए और बारातियों को  पीटना शुरू कर दिया। कन्या              पक्ष बीच बचाव करने आया तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट-पथराव शुरू हो गया। इसी बीच दरवाजे पर रस्मोरिवाज के लिए बैठी दुल्हन शशि की दादी जय देवी (65) को डंडा लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। युवकों ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे डरकर बाराती भाग  निकले। 

इस दौरान दु्ल्हन का चाचा राजपाल, मां विमलेश, बुआ राजो, अमरीश, भवावली गांव के रामनाथ, भगवंतपुर की कृष्णा पत्नी गेंदन लाल, पाडली के चंद्रपाल, सिरसा निवासी प्रेमा पत्नी कुंरपाल आदि 12 बाराती व घराती घायल हो गए। सूचना मिलने पर धनारी थाना पुलिस पहुंची तो आरोपी भागने लगे।

 लोगों में आक्रोश को देखते हुए सीओ व एसडीएम गुन्नौर पहुंचे। रजपुरा, गुन्नौर की फोर्स भी बुला ली गई। पीएसी को भी बुला लिया गया। दूल्हे के पिता फूल सिंह का आरोप है कि ग्रामीण 18000 रुपये व दो लाख का जेवर वाला बक्सा भी लूट ले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें