फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला मेडिकल ऑफिसर ने जहर खाने वाले युवक पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 04 Sep 2024 06:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मेडिकल ऑफिसर ने परेशान करने वाले गाजीपुर के युवक पर मारपीट व अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक ने सोमवार को मेडिकल ऑफिसर को प्रेमिका बताते हुए जहर खा लिया था। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को गाजीपुर के युवक ने जिले में तैनात एक मेडिकल ऑफिसर को प्रेमिका बताते हुए जहर खा लिया था। युवक का कहना था कि मेडिकल ऑफिसर से उसकी शादी भी तय हो चुकी है। लेकिन संभल आने के बाद उसने फोन पर बात करनी बंद कर दी। जब वह मिलने आया तो उसने मिलने से भी इन्कार कर दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। मंगलवार को महिला मेडिकल ऑफिसर ने तहरीर देकर बताया कि गाजीपुर निवासी युवक के साथ छह माह से उनकी शादी की बात चल रही है। इसके बाद वह जिला संभल में मेडिकल ऑफिसर पर तैनाती के बाद से युवक की ओर से उन पर कोर्ट मैरिज व नौकरी छोड़ने का दवाब बनाया जा रहा है। मना करने पर फोन पर परेशान करते हुए धमकी देता है। बीते दिनों युवक ने उसके साथ हाथापाई भी की। इसके चलते युवक से रिश्ता तोड़ने के लिए घर वालों से भी बात की। इसके बाद से युवक पीछा करते हुए परेशान कर रहा है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि महिला मेडिकल ऑफिसर की तहरीर पर जिला गाजीपुर निवासी आरोपी युवक संदीप राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें