फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नगर पालिका और ग्राम पंचायत जमीन को लेकर आमने-सामने, सचिव से नोकझोंक

Wed, 07 Feb 2024 04:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के गैस गोदाम रोड स्थित भवानीपुर घटिया गेट की 12 बीघा जमीन को लेकर नगर पालिका प्रशासन और ग्राम पंचायत मौलागढ़ आमने सामने आ गए हैं। दोनों ही जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। एसडीएम के आदेश पर यथास्थिति बनाए रखने आदेश दिए गए हैं। भवानीपुर घटिया गेट में गाटा संख्या 210/216 में करीब 12 बीघा जमीन है।
विज्ञापन

यह जमीन ग्राम पंचायत मौलागढ़ के राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है। इस जमीन पर गोशाला का निर्माण होना प्रस्तावित है। बीते तीन दिन पहले राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश की। इसके बाद से मौलागढ़ पंचायत सचिव मनोज चौहान यहां पर गोशाला निर्माण के लिए काम करा रहे हैं। मंगलवार की दोपहर जमीन पर जेसीबी से खुदाई चल रही थी। इसी बीच नगर पालिका के अधिकारी भी जेसीबी लेकर वहां पहुंच गए। यहां पालिका के अधिकारी जमीन पर अपना दावा करने लगे। साथ ही कहा कि यह जमीन 33 कर्मचारियों को आवंटित की गई है। पांच लोगों ने मकान भी बना लिए है। इस दौरान यहां पालिका कर्मचारियों की पंचायत सचिव से नोकझोंक हो गई। इसके बाद सचिव ने एसडीएम को फोन कर सूचना दी। एसडीएम ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें