फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पालिका की टीम ने नोकझोंक के बीच हटाया अतिक्रमण

Wed, 20 Nov 2024 03:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने हाईवे पर सड़क किनारे बने मकान और दुकानों के चबूतरे और शेड हटवाए। जबकि कई मकान और दुकानों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे ईओ भूपराम वर्मा के नेतृत्व में पालिका की टीम ने मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर ईदगाह के पास से अभियान की शुरूआत की। लेखपालों ने हाईवे के डिवाइडर से सड़क किनारे बने घरों व दुकानों तक फीता डालकर नापजोख की और अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों और मकानों पर लाल निशान लगाए। इस दौरान टीम से लोगों की नोकझोंक भी हुई। लेकिन कार्रवाई के डर से लोग शांत हो गए। ईओ ने बताया कि मंगलवार को इस्लामनगर चौराहे तक अतिक्रमण हटाया। साथ ही अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों को चिह्नित स्वामियों से खुद अतिक्रमण हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें