फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहुविकल्पीय प्रश्नों ने आसान किया रसायन विज्ञान पेपर

Sun, 09 Mar 2025 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गृह विज्ञान व कंप्यूटर और इंटर की रसायन विज्ञान व अन्य विज्ञान की परीक्षा शनिवार को नकलविहीन संपन्न हुई। दोनों पारियों में 26,417 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,570 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के बाद लौटे ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र सामान्य ही बताया। तो वहीं कुछ परीक्षार्थी मायूस दिखे।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर पहली पारी यानी सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटर की अन्य विषयों की परीक्षा हुई। जिसमें हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 9,190 में से 8,744 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 446 अनुपस्थित रहे। इसी पारी में इंटर की अन्य विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 182 में से 173 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि नौ अनुपस्थित रहे।
वहीं दूसरी पारी में हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटर की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 328 में 316 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 12 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी पारी में इंटर की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 18,377 में से 17,184 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 1103 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा देकर लौटी अधिकांश छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र कोई ज्यादा कठिन नहीं था।
विज्ञापन

वहीं इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा देकर आए छात्र- छात्राओं ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र में न्यूमेरिकल कम आए और बहु विकल्पीय और थ्योरी ज्यादा आसान आई। जिस वजह से समय से पेपर हल कर लिया। तो वहीं कुछ विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र कठिन लगा। हालांकि उन्होंने बताया कि सिलेबस के बाहर का प्रश्नपत्र नहीं था, लेकिन उन्होंने जैसी तैयारी की, उसके अनुसार प्रश्नपत्र में सवाल नहीं पूछे गए। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि पहली पारी की परीक्षा 73 और दूसरी पारी की परीक्षा 77 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन


- प्रश्नपत्र में वैद्युत रसायन, तत्व और विलयन से संंबंधित प्रश्न आसान थे। समय से प्रश्नपत्र हल कर लिया।- आयुष शर्मा, छात्र इंटर
- इस बार रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र में थ्योरी और बहु विकल्पीय प्रश्न ज्यादा आसान रहे। - जीशान, छात्र इंटर

- गृह विज्ञान की परीक्षा थी, इसलिए ज्यादा डर नहीं था। कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ।- आराध्या पाराशरी, हाईस्कूल

- ग्रह विज्ञान की परीक्षा की काफी पहले से तैयारी की थी। प्रश्नपत्र भी कठिन नहीं आया।- रितिका, छात्रा हाईस्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें