फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुल्ला अफरोज बोला- गवाह झूठे, वह मौके पर नहीं था

Sat, 10 Oct 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल हिंसा में बिलाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुल्ला अफरोज और गुलाम की शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में पेशी हुई। मुल्ला अफरोज ने गवाहों के बयानों को गलत और झूठा बताया। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

गुलाम जेल से न्यायालय में उपस्थित हुआ, जबकि मुल्ला अफरोज बाहर से पेश हुआ। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि मुल्ला अफरोज ने अपने बयान में घटना में शामिल होने से इन्कार किया। उसने कहा कि वह मौके पर मौजूद नहीं था और उसे झूठा फंसाया गया है। मुल्ला अफरोज ने मुख्य गवाह सजन श्रीमाली के बयान को भी कृत्रिम बताया। आरोपी मुल्ला और गुलाम ने एक-दूसरे को पहचानने से भी इन्कार किया।
संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर वाद दायर हुआ था। इसके बाद 24 नवंबर 2024 को मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में बिलाल, नईम, अयान और कैफ सहित चार लोगों की हत्या हुई थी। बिलाल हत्याकांड में वादी सलमान की ओर से मुल्ला अफरोज और गुलाम के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें