संभल में दीपा सराय स्थित आवास पर सांसद पिता ममलूकुर्रहमान बर्क को रोकती पुलिस। संवाद
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर रविवार को भी पुलिस का पहरा नजर आया। शनिवार को बरेली जाते समय पुलिस ने रोक लिया था। वह सारा दिन नजरबंद रहे थे। रविवार को निगरानी की गई। संभल पुलिस ने बरेली में लागू धारा 163 का हवाला दिया था। संभल सांसद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। सांसद ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह प्रतिनिधिमंडल के साथ बरेली के उन पीड़ित लोगों से मिलना चाहते हैं जिनके खिलाफ गलत कार्रवाई की गई है। आई लव मोहम्मद कहना कोई गलत नहीं है और इससे किसी की भावनाओं को ठेस भी नहीं पहुंच सकती।
संविधान में इसका अधिकार भी मिला हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की देर रात तक सांसद के आवास पर निगरानी दिखाई दी। हालांकि कार्यकर्ताओं का सांसद के आवास पर भी पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।