फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना एनओसी चल रहा जींस वाशिंग प्लांट कराया बंद

विज्ञापन
संभल के गांव नाहरठेर में जींस वा​शिंग प्लांट में पड़ा जींस का स्टॉक। संवाद
विज्ञापन
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने रविवार को रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर में संचालित जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा। प्लांट में भूगर्भ जल विभाग से बिना एनओसी के जल का दोहन किया जा रहा था। जीएसटी में रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रपत्र नहीं दिखाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध जींस वाशिंग प्लांट का संचालन बंद करा दिया। बिजली भी कटवा दी। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार रविवार को दोपहर 12.30 बजे गांव नाहरठेर में डीआरएस एंटरप्राइजेज जींस वाशिंग प्लांट पहुंचे। प्लांट में 15 मजदूर कार्य करते मिले। बताया कि प्लांट नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर कला के दानिश और फरमान द्वारा चलाया जा रहा है। जांच की तो प्लांट में बड़ी मात्रा में भूमिगत जल का दोहन किए जाने की बात सामने आई। जबकि भूगर्भ जल विभाग से कोई एनओसी नहीं ली गई। प्रदूषण विभाग से भी संचालन ही सहमति नहीं ली गई। भूमिगत जल का प्रयोग केमिकल मिलाकर वाशिंग के कार्य में लिया जा रहा है। दूषित पानी को पाइप से सीधे जमीन में छोड़ा जा रहा था, जिससे जल प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के एसटीओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्लांट द्वारा पंजीकरण के संबंध में कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। प्लांट में गंदगी पाई गई और प्राथमिक चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं मिली। प्लांट का संचालन बिजली और जेनरेटर से होता मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्लांट का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। प्लांट का संचालन बंद करा दिया गया। बिजली भी कटवा दी गई।
000000000000000

प्लांट में मिला पांच हजार जींस का स्टॉक और सामान
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जींस वाशिंग प्लांट में मशीनों, जेनरेटर व अन्य सामान के साथ करीब 5 हजार जींस का स्टॉक मिला। जिसे गांव नाहरठेर के हिलाल और फरमान की सुपुर्दगी में दिया गया। हिदायत दी है कि वह इस सामान को खुर्द बुर्द नहीं करेंगे। सक्षम स्तर से आदेश मिलने तक प्लांट का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

0000000000000000

भीषण बदबू से हो रहा वायु प्रदूषण
जींस वाशिंग प्लांट में इलेक्ट्रॉनिक रॉड का उपयोग होता मिला। जिसके जरिये केमिकल को गर्म किया जा रहा था। जिससे मौके पर भीषण बदबू उठ रही थी और गंदगी भी पाई गई। प्लांट संचालन से वायु प्रदूषण भी हो रहा था।

0000000000000000
.जींस वाशिंग प्लांट में जांच की गई तो कई अनियमितताएं मिलीं, जिसके आधार पर प्लांट का संचालन बंद करा दिया गया है। प्लांट का संचालन तब तक नहीं किया जाएगा जब तक सक्षम स्तर से कोई आदेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

-सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें