फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चलती कार बनी आग का गोला

Sat, 14 Nov 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात संभल-मुरादाबाद मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हो गया था। आग बुझने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका। शहर के महमूद खां सराय निवासी सलमान ने बताया कि यह कार चौधरी निवासी आशू की है।
सलमान और कुछ अन्य लोग किसी काम से सैफनी जा रहे थे। वाजिदपुरम के नजदीक पहुंचने पर कार में अचानक आग लग गई। सलमान ने बताया कि उन्हें आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। दमकल की टीम ने शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान जताया है। आग पर काबू पाने के बाद कार को सड़क किनारे खड़ा करा दिया गया। सूचना मिलने पर रायसत्ती थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें