फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्टंटबाजी के दौरान बाइक फिसलने से युवक की मौत

Sat, 14 Nov 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बारीपुर भमरौआ गांव के निवासी जुहेब (18) की बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए मौत हो गई। शुक्रवार को ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में बाबूखेड़ा से फत्तेहपुर के बीच यह हादसा हुआ। स्टंट के दौरान बाइक फिसलने से जुहेब सड़क पर घिसटता चला गया और उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जुहेब अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने फत्तेहपुर भाऊ गया था। वह अपनी बहनों को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। करीब साढ़े चार बजे बाबूखेड़ा-फत्तेहपुर मार्ग पर स्टंट करते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में जुहेब के सिर में गंभीर चोटें आईं।
उसे तत्काल सीएचसी असमोली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुहेब अपने चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। वह घर पर अपने पिता के साथ खेती-किसानी में सहयोग करता था।
विज्ञापन

हादसे के बाद जुहेब की मां रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में जुहेब के चार भाई और तीन बहनें हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही जुहेब के शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया। थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें