फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खतरे में, अविश्वास प्रस्ताव पारित

Fri, 09 Mar 2018 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल।
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पारित - फोटो : demo
विज्ञापन

रजपुरा विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को शक्ति परीक्षण हुआ। इसके लिए ब्लॉक सभागार में गुरुवार को विशेष बैठक बुलाई गई जिसमें मतदान कराया गया। इसमें 50 बीडीसी सदस्य थे। अविश्वास के पक्ष में भी 50 मत पड़े। जबकि बीडीसी कई सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे। इस प्रकार ब्लॉक प्रमुख प्रभा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

रजपुरा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख प्रभा यादव के खिलाफ अविश्वास जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया था। इसके बाद ही 8 मार्च को प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान कराने की तिथि निर्धारित की गई थी। मतदान के दौरान विकास खंड में 66 बीडीसी सदस्यों में से मात्र 50 सदस्य ही उपस्थित हुए।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई चर्चा और मतदान दोपहर दो बजे संपन्न हुआ। इसके बाद दो बजे से तीन बजे तक मतों की गणना कराई गई। पीठासीन अधिकारी एसडीएम गुन्नौर दीपेंद्र यादव ने अविश्वास के पक्ष में 50 मत पड़े होने की घोषणा की। अविश्वास के लिए हुई चर्चा और मतदान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान एसडीएम दीपेंद्र यादव, विधायक अजीत कुमार, बीडीओ जयंती प्रसाद, एडीओ यावर अब्बास, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित पुलिस व पीएससी के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें