फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मां की ममता शर्मसार, नाले में उतराता मिला नवजात का शव

Tue, 12 Dec 2023 12:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामना आाय है। सोमवार को मोहल्ला ईदगाह में आबादी के बीच नाले में नवजात का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कस्बा गवां के मोहल्ला ईदगाह में सड़क पर बच्चे खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों की गेंद नजदीक के नाले में चली गई। बच्चे गेंद लेने गए तो उनकी नजर नाले में उतराते नवजात के शव पर पड़ी। सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई। नवजात का शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों जानकारी करने के साथ ही जांच पड़ताल भी की, लेकिन नवजात का शव फेंकने वाले का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी अमृतलाल ने बताया कि नवजात शिशु के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नवजात को किसने नाले में फेंका है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें