फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। किशोरी ने यह कदम मां की डांट से क्षुब्ध होकर उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया जिसके बाद पुलिस लौट गई।
शुक्रवार को सुबह आठ बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी घर के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। पड़ोसी महिला की नजर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। शोर शराबा होने पर ग्रामीण आ गए।
किशोरी का शव फंदे से नीचे उतारा गया। पीड़ित पिता ने बताया कि वह सुबह खेत पर गया था। उसकी पत्नी रक्षा बंधन पर्व के लिए मायके गई हुई है। जिस समय उसकी बेटी ने आत्महत्या की उस समय घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि किसी बात को लेकर गुरुवार को मां ने डांट दिया था। इसी बात को लेकर उसकी बेटी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। किशोरी अपने पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें