जीके सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मौजूद जन समूह मंत्रमुग्ध हो गया। मम्मियों ने बच्चों के साथ कैट वॉक कर समां बांध दिया।
गणेश मेला ग्राउंड स्थित जीके सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने अपनी अपनी मम्मियों की परिक्रमा कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। बच्चों ने सुंदर और मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड देकर मम्मियों को उनका महत्व समझाने का प्रयास किया।
मिशिका देवी ने मनोहारी नृत्य पेश किया। एलकेजी के बच्चों ने चंदा ने पूछा गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। यूकेजी के छात्रों ने मुझे माफ करना ओम साईं राम पर नृत्य किया। माताओं ने अपने बच्चों के साथ रैंप पर कैट वॉक किया।
अंशिका की माता प्रथम व वैदिक की माता ने द्वितीय रहीं। तीसरे स्थान पर मिशिका देवी रहीं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायकों में योजना गुप्ता, प्रधानाचार्य मेजर एके शर्मा शामिल रहे। मनोज गुप्ता, पारुल, अमृता सिंह, रीना, शमा, सरिता, श्वेता, नेहा व निमिषा उपस्थित रहीं। संचालन वंदना गुप्ता ने किया।