फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बेटा नहीं होने ताने मारती थी सास, तंग आकर बहू ने रची साजिश, उठाया ये कदम

Thu, 06 Apr 2023 09:33 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

दोपहर दो बजे करीब अपने पति को खेत पर खाना देने के लिए गई थी। लौटते समय बच्ची को एक गन्ने के खेत में छोड़ दिया और ग्रामीणों को बताया कि बाइक सवार दो बदमाश बच्ची को छीनकर ले गए। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न में बृहस्पतिवार की दोपहर एक महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को गन्ने के खेत में छोड़ गई और बाइक सवार बदमाशों द्वारा अपहरण करने का शोर मचा दिया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। छानबीन की तो मासूम बच्ची गन्ने के खेत में रोती हुई मिली।

विज्ञापन

गनीमत रही किसी जंगली जानवर ने मासूम बच्ची पर हमला नहीं किया। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने खुद ही गन्ने के खेत में बच्ची छोड़ने की बात स्वीकार की है। पुलिस महिला और उसकी सास के खिलाफ कार्रवाई करेगी। महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पहले हुई है। बड़ी बेटी पांच वर्ष की है और दूसरी बेटी डेढ़ वर्ष की है। दो बेटियों के जन्म होने पर सास वंश आगे नहीं बढ़ने के ताने देती हैं। 

 


इन तानों से परेशान होकर यह साजिश रची। बताया कि वह बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे करीब अपने पति को खेत पर खाना देने के लिए गई थी। लौटते समय बच्ची को एक गन्ने के खेत में छोड़ दिया और ग्रामीणों को बताया कि बाइक सवार दो बदमाश बच्ची को छीनकर ले गए। 

 

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि महिला ने जहां घटनास्थल बताया था वहां जाकर जब तलाश की तो एक गन्ने के खेत से बच्ची के रोने की आवाज आई। इसके बाद महिला पर शक गहरा गया। पूछताछ करने पर महिला ने सास के तानों से तंग आकर बच्ची खेत में छोड़कर जाने की बात कही है। बताया कि महिला और उसकी सास के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है वह पूरी तरह स्वस्थ्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें