गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में घर में शराब पीने का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी मीना पत्नी देवेंद्र ने थाने में दी तहरीर में कहा कि रविवार को उसका अपनी जेठानी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद महिला घटना की तहरीर देने थाने गई थी। वापस लौटने पर शाम साढ़े चार बजे उसके जेठानी का भतीजा व एक अन्य युवक महिला के घर पहुंचे और शराब पीने लगे। महिला ने जब शराब पीने का विरोध किया, तो आरोपियों ने मां- बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने घटना की तहरीर थाने में दी है।