संभल। गांव मूसापुर में भाकियू अराजनैतिक असली की बैठक हुई। इसमें किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कहा कि किसानों के साथ सरकार वादा खिलाफी कर रही है। किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया था लेकिन किसानों के नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जा रहे हैं।
रविवार को आयोजित बैठक में मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि सरकार ने छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में रखने के आदेश दिए हैं लेकिन इसके बाद भी पशु खेतों में घूम रहे हैं और फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सरकार द्वारा किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा झूठा साबित हुआ। कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका विरोध किया जाएगा। इसमें जयवीर सिंह यादव, जीशान, विपिन, सुभाष, मुकीम, नदीम, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।