फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Tue, 11 Oct 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
संभल-चंदौसी मार्ग पर हादसे में मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन

 कैला देवी मंदिर में देवी दर्शन को जा रहे बाइक सवार मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह हादसा सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब संभल-चंदौसी मार्ग पर बिछौली गांव के पास में बाइक में ट्रक की टक्कर लगने से हुआ। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे तक संभल चंदौसी मार्ग बंद रहा।  

कोतवाली क्षेत्र के गांव छछेरा निवासी सोमपाल का बेटा राहुल अपनी मां ऊषा 35 वर्ष और चाची शांति (30 वर्ष) को साथ लेकर बाइक से कैला देवी मंदिर जा रहे थे। राहुल बाइक चला रहा था और तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव बिछौली के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे राहुल और मां ऊषा की  मौके पर मौत हो गई। जबकि  चाचीशांति गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को देख आसपास के लोग मौके की  तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने दौड़ कर ट्रक को   पकड़ लिया। लेकिन चालक भाग गया। परिजन व गांव के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल शांति को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक   उपचार देने के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। शांति की मौत की  जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो उन्होंने चंदौसी संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ अफसर अब्बास जैदी व एसडीएम अखिलेश  मौके पर पहुंच गए। मुआवजा दिलाने  का आश्वासन देकर लोगों को  शांत किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें