फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में मां और मासूम बेटी की मौत

Tue, 02 Jan 2024 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। भिरावटी-धनारी मार्ग पर राधा-स्वामी सत्संग भवन के पास सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में अमरोहा जनपद अंतर्गत थाना रहरा के गांव मदारीपुर निवासी अमरीन (25) और उसकी एक वर्षीय मासूम बेटी इनाया की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार हिरौनी गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी अकील अहमद की धनारी के गांव सुल्तानपुर की ससुराल है। सोमवार की शाम वह पत्नी अमरीन और मासूम बेटी इनाया के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। भिरावटी-धनारी मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचे तो धनारी की ओर से आ रहे गांव हिरौनी निवासी अभिषेक की बाइक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में अकील अहमद की बाइक से टकरा गई। हादसे में अमरीन, मासूम बेटी इनाया और दूसरी बाइक सवार अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमरीन का पति अकील मामूली रूप से चोटिल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने अमरीन और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें