फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की लखनऊ पीजीआई में मौत, मायके वालों ने पोस्टमार्टम की उठाई मांग

Tue, 02 Jan 2024 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। कस्बे के मोहल्ला लोेहिया कॉलोनी निवासी रवि की पत्नी शालू (28) की इलाज के दौरान लखनऊ के पीजीआई में मौत हो गई। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव पोस्टर्माम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बबराला नगर के लोहिया काॅलोनी निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी शालू की तबीयत खराब चल रही थी। बीमारी के चलते उसे लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। रविवार को शालू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए और शाहजहांपुर के गांव कुडरिया में मायकों वालों को सूचना दी। मृतका के भाई शिव सिंह ने मौत संदिग्ध मानते हुए पुलिस बुला ली और पोस्टमार्टम की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद शव पीएम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें