फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रजपुरा सीएचसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

विज्ञापन
रजपुरा सीएचसी में मौजूद महिला के परिजन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गवां(संभल)। रजपुरा सीएचसी में बुधवार की तड़के चार बजे प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने प्रसव कक्ष में तैनात स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि महिला रातभर तड़फती रही, लेकिन कक्ष में तैनात स्टाफ लापरवाही बरतता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जुनावई थानाक्षेत्र के गांव नगला अजमेरी के निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी निवासी उसकी बहन निवला को मंगलवार की रात करीब नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया था। बताया कि उसके बाद उसकी बहन पूरी रात तड़पती रही और प्रसव कक्ष में तैनात स्टाफ लापरवाही करता रहा। बुधवार सुबह चार बजे के करीब प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

0000
कोट
प्रसव के लिए महिला भर्ती की गई थी, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने ले जाने में देरी की। स्टाफ पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। -डाॅ. पवन कुमार, चिकित्सा प्रभारी, रजपुरा
000
सीएचसी में प्रसव के दौरान महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -निशांत कुमार राठी, थाना प्रभारी, रजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें