फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नवरात्र पर असमोली में निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। गांव असमोली में नवरात्र के अवसर पर बृहस्पतिवार को प्रभात फेरी निकाली गई। यह गांव में शिव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई चामुंडा मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

यहां से वापस शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। धर्म जागरण के लिए यह रैली निकाली गई। इस दौरान भजन कीर्तन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने प्रभात फेरी का महत्व बताया। कहा कि प्रभात का अर्थ है सुबह का समय अर्थात सुबह 4 बजे के उपरांत जो वक्त होता है, वह प्रभात का है। फेरी का अर्थ है आसपास घूमना।
धार्मिक रूप से इसे कीर्तन से जोड़ा जाता है। जिसे मन की शांति के लिए किया जाता है। नवरात्र के इस पावन महीने में तारों की छांव में प्रभात फेरियां निकलती हैं। इस दौरान वीरवल शर्मा, महीपाल, नरेश, योगेश, राकेश शर्मा, अजय शर्मा, हिमांशु, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, कविता देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें