फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सुबह-शाम कोहरे और दिनभर सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। घना कोहरा और सर्द हवाएं जनजीवन प्रभावित कर रही हैं। मंगलवार की रात को घना कोहरा छाया रहा और बुधवार को दिनभर धूप नहीं निकली। बादल छाए रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में भी लोग अलाव लगाकर बैठे और सर्दी से राहत पाई।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह शाम में घना कोहरा और दिनभर सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री होने और सुबह और शाम में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें