फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने किया परीक्षा से किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले के 13 केंद्रों पर रविवार को लोक सेवा आयोग की ओर से यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 11320 अभ्यर्थियों में से 6652 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह आंकड़ा बताता है कि पीसीएस परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति से अधिक अनुपस्थिति रही। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 11:30 बजे तक हुई। इसमें पंजीकृत 5660 विद्यार्थियों में से 2342 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि 3318 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 5660 में से 2326 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 3334 ने अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

000000
सुबह सात बजे ही पहुंचने लगे थे अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। निर्धारित समय से पहले ही सभी केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक और आई स्कैनिंग की गई। इसके बाद बारकोड प्रवेशपत्र पर चस्पा करके उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के आसपास सन्नाटा छाया रहा।
00000
केंद्रों के आसपास बंद रहीं अधिकांश दुकानें
पीसीएस प्री परीक्षा के दौरान सुरक्षा कारणों से आसपास की अधिकांश दुकानें बंद रखी गईं। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी, महिला पुलिस कर्मी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल सक्रिय रहा।
विज्ञापन

0000
परीक्षा को लेकर कड़ी निगरानी की गई। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। जिले में पंजीकृत अभ्यर्थियों की उपस्थिति से अधिक रही अनुपस्थिति रही। कुल पंजीकृत 11320 में से 6652 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

-सर्वेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें