फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोहरे के चलते आधे दर्जन से ज्यादा ट्रेनें हुईं लेट, यात्री परेशान

Mon, 18 Nov 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सर्दी के साथ कोहरे ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। जिसका असर ट्रेनों पर दिखाई देने लगा है। रविवार को चंदौसी स्टेशन पर आधे दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के रेलवे स्टेशन से लखनऊ, चंडीगढ़, छपरा, अलीगढ़ व बरेली रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन देरी से होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को सर्दी में अपना समय प्लेटफार्म पर गुजारना पड़ रहा है। रविवार को दिल्ली से चलकर चंदौसी के रास्ते छपरा जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे से ज्यादा की देरी से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो बरेली से चलकर चंदौसी होकर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन जाने वाली दो पैसेंजर गाड़ियां भी एक घंटे से ज्यादा की देरी से आईं। ऐसे में यात्री बार बार प्लेटफार्म पर बने पूछताछ केंद्र की खिड़की पर अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेते नजर आए। तो कुछ यात्री मोबाइल पर रेलवे ऐप पर अपनी ट्रेनों की मौजूदा स्थिति को देखकर प्लेटफार्म पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि जैसे- जैसे कोहरा घना होता जाएगा। ट्रेनों के देरी से पहुंचने की ज्यादा उम्मीद होती है।
विज्ञापन

कोहरे से प्रभावित ट्रेनें
- 15011 लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रेस का समय सुबह 4.55 बजे है, जो पहुंची सुबह 6.32 पर
- 15012 चंडीगढ़- लखनऊ एक्सप्रेस का समय सुबह 2.55 बजे है, जो पहुंची सुबह 4.52 पर
- 04378 बरेली- अलीगढ़ पैसेंजर का समय सुबह 11.30 बजे है, जो पहुंची सुबह 12.38 पर
- 04376 बरेली - अलीगढ़ पैसेंजर का समय सुबह 7.25 बजे है, जो पहुंची सुबह 8.49 पर
- 04375 अलीगढ़- बरेली पैसेंजर का समय दोपहर 2.55 बजे है, जो पहुंची शाम चार बजे
- 15116 लोकनायक एक्सप्रेस का समय शाम 6.55 बजे है, जो विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें