फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुख्य चौराहे पर एक दर्जन से ज्यादा लोग पीटते रहे किशोर को, पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। कस्बे के इंद्रा चौके के पास शुक्रवार सुबह दस बजे करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने डंडे - बेल्टों से गांव कैल निवासी किशोर विराट के साथ मारपीट जमकर मारपीट की। हालांकि, राहगीरों ने किशोर को उसके साथ मारपीट कर रहे लोगों से बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे लोग राहगीरों के साथ भी मारपीट करने पर उतारू हो गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत कर किशोर को हमलावरों से बचाया। मारपीट में किशोर बुरी तरह घायल हो गया। इस बीच भीड़ बढ़ती देख हमलावर मौके से भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कस्बा पुलिस चौकी को कई फोन किए, लेकिन एक घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी चौकी से एक भी सिपाही तक नहीं आया। इसका फायदा उठाकर हमलावर मौके से भाग निकले। वहीं घायल के परिजन उसे लेकर गुन्नौर थाने गए और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन यहां भी घायल युवक की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की, उसे मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजहर अली ने बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोटें आई है। इस वजह से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। किशोर की मां अनीता ने बताया कि धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। जब आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, तो थाने में पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इस मामले में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि तहरीर मिली है, अब मामले की जांच की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें