बहजोई। जिले में 6 कस्तूरबा विद्यालयों में कार्यरत 60 से अधिक कर्मियों का मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों पर आर्थिक संकट है। जिले में 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें शिक्षिकाओं व अन्य स्टाफ समेत करीब सवा सौ कर्मी कार्यरत हैं।
खास बात यह है कि इनमें से 6 कस्तूरबा विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें कार्यरत 60 कर्मियों में फुल टाइम व पार्ट टाइम शिक्षिकाओं समेत लेखाकारों, रसोइयाओं, चपरासियों व चौकीदारों को माह दिसंबर का मानदेय नहीं मिला है, जबकि माह जनवरी भी पूरा बीत गया। इन कर्मियों का कहना है कि आर्थिक संकट तो है ही, समय रहते मानदेय मिल जाए तो राहत रहेगी।