फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चौड़ीकरण की जद में आईं 50 से ज्यादा दुकानें और भवन

Fri, 23 May 2025 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण की जद में 50 से ज्यादा दुकान और भवन आ गए हैं। इन दुकानाें को पालिका द्वारा भी ध्वस्त कराया जा रहा है। कुछ लोग मजदूर लगाकर खुद भी इसको तोड़ रहे हैं। जिससे उनका बड़ा नुकसान होने से बच सके। हालांकि ज्यादातर दुकानें ऐसी हैं जो पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं और उनके पिछले हिस्से में बने भवन भी चपेट में आ गए हैं। ईओ पालिका मणिभूषण तिवारी का कहना है कि चौराहे के चारों ओर हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग ने इसको चिह्नित किया है। इसके बाद चौड़ीकरण किया जाना है। बता दें पालिका द्वारा कुछ महीने पहले सौंदर्यीकरण कराया गया था। और शौचालय बनवाया था। इन दोनों ही निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। अब ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि लोगों का सवाल है कि जब चौड़ीकरण किए जाने की योजना थी तो शासकीय धन को खर्च ही क्यों किया गया।
चंदौसी चौराहे पर मोबाइल, चाय, मेडिकल, किराना, बीज भंडार, मिठाई, टायर, टायर पंक्चर और खाने के होटल जैसे काम की दुकानें बनी थीं। यह सभी अतिक्रमण की जद में आकर ध्वस्त हो गई हैं। इन दुकानों के ध्वस्त होने के कारण इन सभी लोगों का कारोबार भी ठप है। अब इन लोगों के सामने रोजगार के लिए चुनौती रहेगी। क्योंकि जहां ध्वस्तीकरण किया गया है वहां दुकानों का निर्माण होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि चंदौसी चौराहे पर चंदौसी, मुरादाबाद और बहजोई मार्ग पर सड़क से दो मीटर चौड़ीकरण के लिए निशान लगाए गए हैं। उसका ध्वस्तीकरण पालिका द्वारा कराया जा रहा है। यह चौड़ीकरण दो मीटर से भी ज्यादा हो सकता है। क्योंकि पालिका की योजना प्रतिमा स्थापित करने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें