फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर एसडीएम के औचक निरीक्षण में एक दर्जन कर्मचारी गैरहाजिर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। गुन्नौर उप जिलाधिकारी ने रजपुरा ब्लॉक कार्यालय, अस्पताल, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और बिजली घर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब एक दर्जन कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। सभी कर्मचारियों की गैरहाजिरी दर्ज कराई गई। साथ ही रजिस्टर सील कर दिया गया है। गुरुवार को गुन्नौर उप जिलाधिकारी प्रेमचंद सिंह रजपुरा ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके बाद बिजली घर और अस्पताल का निरीक्षण किया। बिजली विभाग में भी कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो सभी कर्मचारी मौजूद मिले। जो कर्मचारी गैर हाजिर मिले उनकी गैरहाजिरी दर्ज कराई गई और रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। औचक निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मचा रहा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के आदेशानुसार कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। जो कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं उनकी गैरहाजिरी दर्ज करा रजिस्टर सील कर दिया गया है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें