फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विकेट से जीता मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर प्रथम आमंत्रण क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुरादाबाद व फिरोजाबाद के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। मुरादाबाद टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फिरोजाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। इस बीच मुरादाबाद ने दो विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में अंपायरिंग पुनीत व अनिल, स्कोरिंग आशिक व प्रियांशु तथा कमेंट्री माधव व चंदू यादव ने की। इस दौरान कुश रावत, आलम, सुमित कुमार, मुकेश, विकास माथुर, सुशील कुमार लच्छी आदि मौजूद रहे।
शनिवार को अमरोहा व मेरठ के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें