संभल। जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है। लोगों को अभी भी सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि उच्चतम तापमान 16 डिग्री रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने पर भी ठंड से राहत नहीं मिली।
सोमवार की सुबह के समय कोहरा छाया रहा। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। सोमवार की सुबह सबसे ठंडी रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि उच्चतम तापमान 16 डिग्री रहा। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी सर्द हवा के चलते धूप से राहत नहीं मिल सकी। जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। यही स्थिति मंगलवार को रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा और दिन में हल्की धूप रहने का अनुमान है।