फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पर लगाया बेचने की कोशिश का आरोप

Mon, 23 Apr 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
Minor girl assaulted
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व पड़ोसी युवक के साथ भागी महिला प्रेमी के साथ अपने गांव लौट आई। इसके बाद अपनी 15 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर 50 हजार रुपये में बेचने के लिए जबरन अपने साथ ले जाने लगी। महिला की सास ने विरोध किया तो प्रेमी ने सास के साथ मारपीट की। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी को पकड़ लिया और शांतिभंग में चालान किया है। 
विज्ञापन


थाना धनारी के एक गांव निवासी महिला करीब एक वर्ष पहले अपने पति व पांच बच्चाें को छोड़कर पड़ौसी युवक के साथ घर से भाग गई थी। करीब आठ दिन पहले महिला प्रेमी के साथ गांव लौटी और प्रेमी के घर रहने लगी। शनिवार को महिला व प्रेमी अपनी 15 वर्षीय पुत्री को शादी कराने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने लगे। इस पर बेटी ने जाने से इंकार कर दिया। महिला जबरन बेटी को ले जाने लगी तो महिला की सास आ गई और विरोध करने लगी। 

इस पर महिला के प्रेमी ने सास के साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी को पकड़ लिया और शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर चालान कर दिया। इस बीच महिला के पति ने उसके मायके वालों को फोन पर पूरी जानकारी दी। मायके से महिला के भाई आए और भांजी से जानकारी ली। 
विज्ञापन


भांजी ने बताया कि मां उसे 50 हजार रुपये में बेचने के लिए जबरन अपने साथ ले जा रही थी। इस पर दोनाें भाईयों ने महिला व प्रेमी की धुनाई लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला व प्रेमी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अता मोहम्मद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें