फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या हुसैन की सदाओं के बीच निकले जुलूस

Mon, 10 Oct 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
संभल में अलम के जुलूस में शामिल भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शहीदाने कर्बला की याद में अलम मुबारक का जुलूस रविवार को निकाला गया। शहर में जगह-जगह सबील लगाई गईं। अलम का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कडे इंतजाम किए। जुलूस के दौरान या हुसैन या हुसैन की सदाओं से फिजा गूंज उठी। 
मोहर्रम की सातवीं तारीख को नगर में अलम ए मुबारक के जुलूस निकाले गए। रविवार को दोपहर के बाद अलम ए मुबारक के जुलूस का सिलसिला शुरू होकर देर सायं समाप्त हुआ। नगर के मियां सराय स्थित मस्जिद बंदगी शाह मियां के निकट से मुबारक के जुलूस शुरू होकर नगर के विभिन्न मोहल्ले के जुलूस  कोट गर्बी में जाकर शामिल हुए। इसके बाद जुलूस चमन सराय मीरनशाह, सब्जी मण्डी, चक्की का पाट व महमूद खां सराय से होता हुआ मोहल्ला नखासा, दीपासराय पहुंचकर संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जुलूस में शामिल लोग या हुसैन या हुसैन की सदाऐं बुलंद करते रहे। मोहल्लों में सबीले लगाई गई। जुलूस को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थे। शहर कोतवाली में बैठे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पल-पल की जानकारी अपने अधीनस्थों से लेते रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें