फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कंपोजिट विद्यालय में बच्चों की आधुनिक शिक्षा पर ताला

विज्ञापन
गुन्नौर के कंपोजिट विद्यालय में खाली पड़ी कंप्यूटर लैब - संवाद
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बे के कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की गई कंप्यूटर लैब और साइंस लैब लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कहना है कि लैब में कंप्यूटर तो काफी समय से रखे हैं, लेकिन उन्हें कभी ठीक से कंप्यूटर चलाना तक नहीं सिखाया गया।
विज्ञापन

गुन्नौर सीएचसी के पास बने कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक करीब 650 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए बीते कई महीने पहले कंप्यूटर लैब स्थापित की गई थी। इस लैब में कंप्यूटर तो रखे हैं, लेकिन उन्हें कभी ठीक से चलाना नहीं सिखाया जाता। कंप्यूटर लैब पर लंबे समय से ताला लगा है और शिक्षक वहां बच्चों को नियमित रूप से नहीं ले जाते। ऐसे में बच्चे कंप्यूटर की बुनियादी शिक्षा से भी वंचित हैं। इसी तरह, लगभग एक साल पहले बनाई गई साइंस लैब भी पिछले 21 दिनों से बंद है। लैब में उपकरण तो मौजूद हैं, लेकिन उनका उपयोग किसी भी प्रायोगिक कक्षा में नहीं किया जा रहा। इससे विज्ञान की व्यावहारिक शिक्षा बिल्कुल प्रभावित हो रही है।
इस मामले में प्रधानाध्यापक चंद्रपाल सिंह का कहना है कि जब जरूरत पड़ती है तब बच्चों को कंप्यूटर सिखाया जाता है। हालांकि बच्चों का कहना है कि लैब महीनों से बंद रहने के कारण उन्हें कंप्यूटर शिक्षा का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें