करीब दो महीने से मजदूरों का पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान अटकने के कारण वह ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं ग्राम प्रधान भुगतान कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक दौड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जिले के अधिकांश ब्लॉकों में 29 नवंबर के बाद से मजदूरी श्रमिकों के खाते में नहीं पहुंच पाई है। करीब 17.11 करोड़ रुपये का बकाया है।
ब्लॉकों में बकाया धनराशि
ब्लॉक का नाम मजदूरी
बनियाखेड़ा 2.67 करोड़
असमोली 3.47 करोड़
संभल 2.11 करोड़
रजपुरा 1.34 करोड़
गुन्नौर 1.51 करोड़
जुनावई 3.11 करोड़
पवांसा 02 करोड़
बहजोई 90 लाख
वर्जन
भुगतान की सभी प्रक्रिया पूरी कर शासन को भेज दी गई है। बजट आते ही भुगतान करा दिया जाएगा। धनाभाव के कारण मनरेगा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। -
राम आशीष-, जिला विकास अधिकारी संभल