फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास को लेकर विधायक व अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/गुन्नौर। ब्लाक क्षेत्र के गांव चिरवारा में गांव के विकास को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने जनपद के अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। जिसमें ग्रामीणों ने शौचालय व आवास संबंधी शिकायतें की। डीपीआरओ ने शौचालय की जांच एडीओ पंचायत को देते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को गुन्नौर विधायक अजीत कुमार यादव उर्फ राजू, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने गांव चिरवारा में अन्य अधिकारियों के साथ चौपाल लगाई। चौपाल में ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया कि ग्राम प्रधान ने विपक्ष के लोगों के 10 प्रतिशत शौचालय भी नहीं बनाए है और जो बनाए गए उनमें भी अनियमितताएं है। गांव चिरवारा विकास संगठन के संयोजक गिरीश चंद्र शर्मा ने बच्चों के खेलकूद को क्रीड़ा मैदान, तालाब व पंचायत भवन बनाने की मांग विधायक से की।
इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि लेखपाल के माध्यम से भूमि का चिह्नीकरण कराने, बाद तालाब का सौंदर्यकरण व क्रीड़ा मैदान का चयन कराया जाएगा। विधायक ने डीपीआरओ से कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण सात दिन के अंदर निस्तारण किया जाए। डीपीआरओ ने शौचालय में गड़बड़ी की शिकायत की जांच कराने की बात कही। इस दौरान एडीओ कुलदीप कुमार, पंचायत सचिव राम अवतार गौतम, विद्युत व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित योगीराम, ओमकार सिंह, धर्मवीर सिंह, राहुल शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें