फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सिपाही को चार माह बाद ऋषिकेश से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई /गुन्नौर। गुन्नौर थाने में तैनात सिपाही भगवान भक्ति में लीन होने के कारण चार माह से लापता था। परिजनों ने सिपाही की गुमशुदगी थाने में तीन माह पहले दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को लापता सिपाही को हरिद्वार ऋषिकेश में संतों के पास से पकड़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शामली जनपद के झिझाना थाना क्षेत्र के गांव आंबावाली अहिमापुर निवासी शक्ति सिंह गुलिया गुन्नौर थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उनका मन ड्यूटी में नहीं लगता था वह हमेशा भक्ति में लीन रहता था। चार माह पहले सिपाही बिना किसी को कुछ बताए अचानक लापता हो गया। कांस्टेबल का सुराग न लगने पर परिजनों ने आठ मार्च को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस सिपाही की खोज में जुटी थी। जांच में पुलिस को कांस्टेबल के हरिद्वार ऋषिकेश में होने की जानकारी हुई। सूचना के आधार एसआई अमित कुमार पुलिस बल के साथ हरिद्वार ऋषिकेष पहुंचे और गायब चल रहे सिपाही शक्ति सिंह को संतों के पास से पकड़ लिया और थाने ले आई। मंगलवार को पुलिस ने सिपाही को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सिपाही शक्ति सिंह ने बताया कि उसका मन ड्यूटी न नहीं लगता है वह पूजा-पाठ करना चाहता है। जिसे कारण वह बिना बताए हरिद्वार ऋषिकेश चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें