वहीं किशोरी के पिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे किशोरी की बड़ी बहन की ससुराल के सामने रहने वाला युवक अपने काम पर जा रहा था। तभी उसने किशोरी को रामलीला ग्राउंड के पास खड़ा देखा तो युवक ने उसके बहनोई को फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद बहनोई भी मौके पर पहुंच गए और उसने किशोरी के पिता को जानकारी दी। आधा घंटे के अंदर परिजन भी बहजोई पहुंच गए। इसके बाद घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। सीओ ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं।
मुंह दबाने के बाद छा गई बेहोशी
किशोरी ने बताया कि रविवार की शाम जब गांव की लड़कियों के साथ तब किसी पीछे से मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसे बेहोशी छा गई। फिर कुछ अहसास जरूर हुआ है कि कोई उसे कंधे पर लेकर जा रहा है। उसे अपहरणकर्ता कहां ले गए, उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ नहीं मालूम। मंगलवार की सुबह जब किशोरी बहजोई रामलीला ग्राउंड के पास मिली तो वह अपने बहनोई व पिता को पहचान नहीं पा रही थी।
लड़कियों ने युवकों को देख किया घटना में शामिल होने से इनकार
वारदात के समय किशोरी की सहेलियां भी मौके पर थीं। मंगलवार को पुलिस ने छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। दोपहर गांव की लड़कियों को कोतवाली बुलाकर संदिग्ध युवकों को पहचानने की बात कही। मगर लड़कियों ने युवकों को घटना में शामिल होने से इनकार कर दिया।
रविवार की शाम एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने अपहृत किशोरी को उसके दूर के रिश्तेदार के घर से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल