फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को अगवा करने वाला गिरफ्तार: लड़की को पत्नी बताकर रह रहा था आरोपी, पलायन के बाद पुलिस ने दिखाई तेजी

Sun, 18 Sep 2022 06:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)

सार

आरोपी युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तार और किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
आरोपी मुर्सलीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव से 30 अगस्त को गायब हुई किशोरी के परिजनों के पलायन के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तीन दिन में आरोपी युवक को चंदौसी में संभल रेलवे फाटक से गिरफ्तार दिखाया है। अगवा किशोरी को भी आरोपी के चंगुल से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया है। वहां से उसे जेल भेज दिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तार और किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

30 अगस्त को क्षेत्र के गांव से दूसरे समुदाय का युवक 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। परिजनों ने 31 अगस्त को गांव निवासी मुर्सलीन उर्फ मुफसे अली व उसके परिजनों के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने, जान से मारने की धमकी देने और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के कार्रवाई न करने व आरोपियों द्वारा समझौते के लिए दबाव बनाने पर परिजनों ने 15 सितंबर को गांव से पलायन कर दिया था।

सूचना पर पहुंचे एएसपी व सीओ ने परिजनों को समझा बुझाकर वापस भेजकर किशोरी की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया था। परिजनों के पलायन करने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन तीन टीमें लगवाई गई, उनके साथ सर्विलांस टीम, एसओजी भी लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिल्ली के ओखला से आरोपी मुर्सलीन उर्फ मुफसे अली को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से ही किशोरी भी बरामद की है। आरोपी दिल्ली के ओखला में किशोरी को पत्नी बताकर रह रहा था।

हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी रविवार की सुबह 11.35 बजे चंदौसी में संभल रेलवे फाटक क्रांसिंग के पास दिखाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार, निरीक्षक मुकेश कुमार, एसओजी प्रभारी मनोज वर्मा, सर्विलांस प्रभारी सुभाष मावी, एसएसआई पवन कुमार, एसआई सुभाष चंद, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार, हरीराम सिंह, संदीप पंवार, अनीता रही।
विज्ञापन

मुखबिर से किशोरी को बरामद कर अगवा करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। -दिनेश चंद, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें