फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक से 1.19 लाख रुपये लूटे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 04:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली के पास शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे डीसीएम चालक से तीन बदमाशों ने 1.19 लाख रुपये लूट लिए। दो बदमाश संभल से डीसीएम में सवार हुए थे। गांव किसौली के पास तीसरा बदमाश बाइक से आया और वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश संभल की ओर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बहजोई के यादव कॉलोनी निवासी डीसीएम चालक कौशल ने बताया कि वह बहजोई के एक आटा मिल से अमरोहा के सैदनगली आटा की सप्लाई देने के लिए गए थे। बहजोई लौटते समय चौधरी सराय से दो लोग बहजोई जाने की बात कहकर सवार हो गए। गांव किसौली में दोनों लोगों ने डीसीएम रोकने के लिए कहा। इसी दौरान बाइक से आए तीसरे बदमाश के साथ मिलकर लूटपाट की और संभल की ओर भाग गए। बहजोई के मोहल्ला कुरैशियान निवासी गाड़ी मालिक महबूब ने बहजोई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
दीपक कुमार तिवारी, सीओ, बहजोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें