फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 324 करोड़ की लागत से बनेंगे संभल और चंदौसी में बाईपास

Mon, 05 Aug 2024 04:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चंदौसी और संभल तहसील में बाईपास बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। दोनों ही बाईपास बनने से कई गांवों के लोगाें के लिए तहसील व ब्लॉक मुख्यालय जाने में आसानी हो जाएगी। 324 करोड़ रुपये दोनों तहसील में बाईपास बनाने में खर्च होंगे।
विज्ञापन

संभल में बनने वाला यह बाईपास संभल-चंदौसी मार्ग को हसनपुर मार्ग को जोड़ेगा। वहीं चंदौसी में बनने वाला बाईपास बदायूं चुंगी के नजदीक से होकर गुजरेगा। इन दोनों ही बाईपास के बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही कई गांवों का विकास भी तेजी से होगा। लोकनिर्माण विभाग की ओर से नक्शे के अनुसार राजस्व विभाग से जमीन चिह्नित करने का आग्रह किया है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि संभल में प्रस्तावित बाईपास की लंबाई 22.150 किलोमीटर है। वहीं चंदौसी में बनने वाले बाईपास के लिए 23.500 किलोमीटर लंबाई का प्रस्ताव तैयार किया है। बताया कि संभल में बनने वाला बाईपास चंदौसी मार्ग को हसनपुर मार्ग से सीधे जोड़ेगा और चंदौसी में बनने वाला बाईपास चंदौसी कुढ़फतेहगढ़ मार्ग, मुरादाबाद फर्रुखाबाद मार्ग को क्राॅस करेगा।

खग्गुपुरा से सैफखां सराय होकर चंदौसी मार्ग से कनेक्ट होगा
संभल शहर में यातायात ज्यादा होने के चलते जाम की समस्या रहती है। बाईपास बनने से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। यह बाईपास हसनपुर मार्ग को चंदासी मार्ग से कनेक्ट करेगा। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन ने बताया कि बाईपास खग्गुपुरा, सलारपुर कला, बेनीपुर चक, रिठाली, रसूलपुर, मुजफ्फरपुर, मूसापुर, आढोल, सिकंदरपुर सराय, गोबिंदपुर व सैफखा सराय शेरखा सराय क्षेत्र से होकर गुजरेगा। यह बाईपास पहले से बने बाईपास को भी कनेक्ट करेगा। इससे मुरादाबाद मार्ग होते हुए असमोली मार्ग तक जाया जाएगा।
विज्ञापन



चंदौसी का बाईपास भुलावई से एनएच 509 को कनेक्ट करेगा
लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन ने बताया कि चंदौसी में पहला बाईपास बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। इस प्रस्ताव के अनुसार 23.500 किलोमीटर लंबा बाईपास प्रस्तावित किया है। बताया कि यह बाईपास भुलावई, असालतपुर जारई, मोहम्मदपुर कस्बा, अलेहदादपुर चम्मू, बाकरपुर बहतरी, पत्थरा, मई, बररई, कैथल, करेली और आटा तक बनाया जाएगा। इससे एनएच 509 कनेक्ट होगा और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

कोट
दोनों तहसील में बाईपास बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे हैं। अब प्रस्ताव मंजूर होने का इंतजार है। यह दोनों ही प्रस्ताव जाम से निजात दिलाने के लिए तैयार किए गए हैं। दोनों तहसील में बाईपास बनने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

सुनील प्रकाश, एक्सईएन लोकनिर्माण विभाग, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें