फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाबालिग बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर रेता था पिता का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली में किसान राकेश की हत्या संपत्ति को लेकर उसके नाबालिग बेटे ने ही दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। आरोपी के बेटे ने ही खुद दोस्त के साथ पिता का गला रेता था। पुलिस ने नाबालिग बेटे व उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मृतक की पत्नी की भी हत्या के षडयंत्र में शामिल होने की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, बाइक, मोबाइल व रक्त रंजित कपड़े बरामद किए हैं।
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने भकरौली मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि 18 अक्तूबर की रात भकरौली गांव निवासी किसान राकेश का रक्त रंजित शव उसके खेत में पड़ा मिला था। खेत में रखवाली करते समय उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। मृतक की मां चंद्रवती ने उसकी पत्नी विमलेश, 15 साल के नाबालिग बेटे, बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आलपुर निवासी साले और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कॉल रिकॉडिंग और मोबाइल लोकेशन के अलावा अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की। कई लोगों से पूछताछ की गई। जांच में नाबालिग बेटे, उसके दोस्त बहजोई के गांव आलपुर सुमित उर्फ डीपी और जितेंद्र के नाम सामने आए। पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को शनिवार शाम साढ़े पांच बजे अफजलपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनसे अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद मृतक की बाइक सहित अन्य दोनाें आरोपी सुमित व जितेंद्र को रविवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्थल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के समक्ष तीनों ने अपना जुल्म कबूल किया। साथ ही घटना में उपयुक्त चाकू, बाइक, मोबाइल और रक्त रंजित कपड़े भी बरामद कराए। दोनों आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह, सर्विलांस प्रभारी रामवीर सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी दीपक राणा, एसआई रघुवीर सिंह, राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गनवीर सिंह, अमन जैदी, विकास कुमार शामिल रहे।
जमीन में हिस्सा चाहता था नाबालिग बेटा
चंदौसी। पुलिस को पूछताछ में आरोपी नाबालिग बेटे ने बताया कि उसका पिता उसकी मां, बहन को भरण पोषण में हिस्सा नहीं देता था। उसके हिस्से में पिता राकेश के नाम की 12.5 बीघा जमीन आनी थी, जिसका मुकदमा चल रहा है। लेकिन उसका पिता जमीन को बेचने की तैयारी कर रहा था। पैसे भी वह उसके सौतेले चचेरे भाई, बहन के नाम पर जमा करना चाहते थे। इस कारण उसने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई। नाबालिग ने बताया कि वह दोस्तों के साथ खेत पर पहुंचा, तो पिता वहां पर थे। तीनों ने जमीन बेचने का कारण पूछा, तो वह आक्रोशित हो गए। इसके बाद तीनों ने उन्हें नीचे गिरा लिया और दबा कर बैठ गए। इसके नाबालिग बेटे व सुमित ने चाकू उसके पिता की गर्दन पर वार किए। इस दौरान तीन बार उनका हाथ छूट गया। बचाव में तीन चाकू उनके हाथ में भी लग गए। इसके बाद चाकू से उनकी गर्दन रेत कर हत्या कर दी।
आरोपी ले भागे थे मृतक की बाइक
चंदौसी। मृतक राकेश की बाइक भी खेत पर थी। तीनों आरोपी एक बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे थे। राकेश की हत्या के बाद आरोपी उसकी बाइक भी अपने साथ ले गए थे। एक आरोपी उस बाइक को चला रहा था।
पुलिस मृतक की पत्नी व साले की संलिप्ता की कर रही जांच
चंदौसी। मृतक राकेश की मां चंद्रवती ने तहरीर देकर उसकी पत्नी, नाबालिग बेटे, साले व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में अभी तक उसकी पत्नी व साले की संलिप्तता प्रत्यक्ष रूप से सामने नहीं आई है। दोनों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

- नाबालिग बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता की गला रेत कर हत्या की थी। इस मामले में तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। साथ ही मृतक की पत्नी व साले की भूमिका की जांच की जा रही है। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें