फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धुरैटा में बुखार से दो की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव धुरैटा में रविवार शाम को खैरुल निशा (43) पत्नी जाविर सैफी और लल्लू सेठ (55) पुत्र हरदयाल की बुखार से मौत हो गई। गांव में करीब 150 लोग टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू से पीड़ित हैं। जिनका इलाज संभल, सरायतरीन, पवांसा और गांव के झोलाछाप पर चल रहा है।
विज्ञापन

गांव धुरैटा निवासी लल्लू सेठ के बेटे सत्यभान ने बताया कि पिता को पांच दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। रविवार को हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उपचार करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद घर ले आए। दोपहर 12:30 बजे पिता की मौत हो गई। वहीं, खैरुल निशा के जाबिर सैफी ने बताया कि पिछले सात दिन से बुखार आ रहा था। एक-दो दिन गांव के ही झोलाछाप से उपचार कराया। हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। रविवार की दोपहर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें