फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राज्यमंत्री ने खुशी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। टीकाकरण जागरुकता के उद्देश्य से संचालित खुशी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने रवाना किया। यह वाहन जनपद में भ्रमण करेगा साथ ही छोटे बच्चों को लगाने वाले टीकों के विषय में जागरुक करेगा। अभी जिन माता-पिता ने अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को बीमारियों से बचाव के टीके नहीं लगवाए वह लगवा ले। स्वास्थ्य विभाग की ओर गर्भवती महिलाओं को टिटनेश से बचाव का टीका भी जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी में लगाया जा रहा है। टीकाकरण की उपलब्धि कम होने पर राज्य सरकार की ओर से जनपद में सर्वे कराया गया था। सर्वे के आधार पर विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से कोर पीसीआई संस्था के सहयोग से खुशी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को राज्यमंत्री गुलाब देवी ने हरी झंडी दिखाकर खुशी एक्सप्रेस को रवाना किया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. हरवेंद्र सिंह, डीएमसी मोहम्मद जावेद, अरशद रसूल, गोपाल शर्मा, डॉ. टीएस पाल, रफीक अहमद, रतनेश शर्मा, रवेनश कुमार, नवाजिश आलम, पंकज शर्मा, चंद्रसेन छोटू, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें