फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन-माफिया ने की पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश

Tue, 10 Apr 2018 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल जिले में रविवार रात पुलिस ने खनन भरे ट्रकों को रोकने की कोशिश की तो चालक ने पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इससे पहले एसडीएम के साथ मौजूद होमगार्ड ने भी ट्रक रोकने का इशारा किया तो उन्हें भी कुचलने की कोशिश की गई। अगर होमगार्ड सतर्क न होता तो हादसा हो सकता था। धनारी पुलिस ने एक ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है। चालक को भी पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरा चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



 गुन्नौर के एसडीएम दीपेंद्र यादव रविवार को रात साढ़े बारह बजे कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के नूरपुर तिराहे पर अपनी गाड़ी लगाकर खड़े हो गए। खनन करके बालू ले जा रहे दो ट्रकों को एसडीएम के गार्डों ने रुकने के लिए हाथ का इशारा दिया। चालक ने गाड़ी का हूटर बजाया पर दोनों ही चालकों ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। अगर एसडीएम साथ मौजूद होमगार्ड सड़क से पीछे नहीं हटते तो हादसा भी हो सकता था। इसके बाद एसडीएम ने अपनी गाड़ी से ट्रकों को पीछा किया। धनारी पुलिस को सक्रिय कर दिया। धनारी पुलिस पहले से आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर गांव भकरौली के पास तैनात थी। खनन माफिया के ट्रकों को जब भकरौली के पास पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सड़क पर दूसरे वाहनों को लगाकर जाम के हालात बना दिए इसलिए चालक भाग ट्रक लेकर भाग नहीं सके। एक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। 


दूसरा भकरौली में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चालक ने अपना नाम हरीश कुमार, निवासी गांव रसूलपुर, कोतवाली गुन्नौर बताया है। धनारी के थाना प्रभारी अता मोहम्मद की ओर थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक हरीश कुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लावारिस मिले ट्रक को खनन कारोबारी देवेंद्र सिंह स्वयं चला रहा था। चालक ने बताया कि देवेंद्र सिंह ही खनन का कारोबार करता है। वह उनके ट्रक पर नौकरी कर रहा है। पुलिस ने देेंवेंद्र,हरीश के खिलाफ जानलेवा हमला व अवैध खनन के आरोप रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें