फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर की चपेट में आकर बालिका का पेट फटा

Mon, 09 Apr 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती थ्रेसर से घायल सोनम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारी थाना क्षेत्र के एक गांव में गेहूं की थ्रेसिंग करते समय खेत स्वामी की सात वर्षीय मासूम बेटी थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गई। पट्टे में कपड़े फंसने से बालिका का पेट फट गया। उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन



धनारी थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला गांव निवासी भूरे खां ने आसमान पर छाए बादलों को देखते हुए रविवार दोपहर को गेहूं की गहाई शुरू करा दी। किराये पर थ्रेसर लाकर गहाई शुरू कराई। भूरे खां के तीन बेटे व दो बेटियां भी खेत पर पहुंच गई थी, सभी गहाई में मदद कर रहे थे। इसमें उनकी सात वर्षीय बेटी सोनम भी शामिल थी। गेहूं की गहाई हो चुकी थी। चालक ट्रैक्टर को बंद कर रहा था लेकिन अभी थ्रेसर का पहिया थमा नहीं था, इससे पहले ही भूरे की सबसे छोटी बेटी सोनम थ्रेसर का छलना साफ करने के लिए आगे बढ़ गई।


इसी दौरान उसके कपड़े थ्रेसर के पट्टे की चपेट में आ गए। पलक छपकते ही सोनम थ्रेसर में फंस गई। जब तक परिजन दौड़ते, तब तक सोनम का पेट फट चुका था, उसकी आंतें बाहर आ चुकी थी। यह देख परिजनों में खलबली मच गई। बालिका को तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए बालिका को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें