बबराला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के राजघाट मार्ग पर गायत्री शक्तिपीठ के पास बुधवार की देर रात मिनी ट्रक ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। परिजनों व राहगीरों ने चालक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबराला-राजघाट मार्ग पर बुधवार की रात 12 बजे राजघाट रोड निवासी महिला राजवती (51) पत्नी राजेंद्र घर के बाहर खड़ी थी तभी उधर से गुजर रही मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने बिलखने लगे। घटना के बाद परिजनों ने वाहन चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने जानकारी की और वाहन समेत चालक को थाने ले आई।